फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The imprint of Ramnagari will be visible on the stations of the districts around Ayodhya

Gonda News: अयोध्या के आसपास जिलों के स्टेशनों पर दिखेगी रामनगरी की छाप

Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The imprint of Ramnagari will be visible on the stations of the districts around Ayodhya
गोंडा में नवाबगंज के कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या
नवाबगंज (गोंडा)। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले अयोध्या से सटे जिलों के स्टेशनों को विकसित कराने पर जोर है। अयोध्या की चमक आसपास के जिलों के स्टेशनों पर दिखे, इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्टेशनों के विकास कार्य को पूरा कराना है। यही नहीं, इन स्टेशनों पर रामनगरी का छाप दिखाई देगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने बुधवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बुधवार को गोरखपुर से मनकापुर तक विंडो ट्रेलिंग किया। अमृत भारत योजना के तहत होने वाले विकास व सुंदरीकरण को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कटरा व रामघाट रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने विकास कार्यों में लगे विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्य समय से पहले पूरा करने का आदेश दिया। जीएम ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक बुधवार की दोपहर में 11.30 बजे स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर से मनकापुर होते हुए कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर कायाकल्प के तहत यात्रियों की सुविधाओं के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफार्म, शौचालय, विश्रामगृह की स्थिति का अवलोकन किया। कटरा स्टेशन उच्चीकरण को लेकर चल रहे निर्माण कार्य में मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण, पे एंड यूज टॉयलेट, पानी टंकी, विश्रामगृह, रिपेयरिंग एवं फिनिशिंग कार्य, स्टेशन पर बेंच लगाने का कार्य, पीने के पानी के लिए वाटर बूथ तथा शेल्टर होम शामिल है। अधीक्षक कक्ष में रखी पंजिका का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता के साथ शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। रेल महाप्रबंधक ने सभी निर्माण कार्य को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद अयोध्या के राम घाट हाल्ट स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए कार से रवाना हुईं।
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय मिश्रा, प्रमुख सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार पांडेय, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे तारिक अहमद, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



यात्रियों को मिलें बेहतर सुविधाएं
जीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे कटिबद्ध है। ट्रेनों का संचालन सुरक्षित व समय के अनुसार हो इस पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में ट्रेनें लेट हो जाती हैं। फिर भी प्रयास है कि ठंड के मौसम में ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed