फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The IG himself stood at the LBS intersection and removed the hooter.

Gonda News: एलबीएस चौराहे पर आईजी ने खुद खड़े होकर उतराए हूटर

Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The IG himself stood at the LBS intersection and removed the hooter.
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को देवीपाटन परिक्षेत्र आईजी अमित पाठक ने खुद खड़े होकर यातायात के नियमों को तोड़ने वाले चालकों व स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की। आईजी ने कई रसूखदारों की गाड़ियों से ब्लैकफिल्म उतरवाई। हूटर व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले चालकों को नसीहत दी है।
विज्ञापन

देवीपाटन परिक्षेत्र आईजी अमित पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत सड़क पर घूम रहे अराजकतत्वों को पहचान कर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में मंगलवार को परिक्षेत्र के चारों जिलों में एसपी की अगुवाई में रोड पर घूम रहे आराजकतत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

आईजी ने महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारियों से कहा कि प्रतिदिन भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों व चौराहों पर शोहदों व मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखें। इस दौरान खुद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति पंफलेट बांटकर जागरूक किया है। इस दौरान एएसपी (पूर्वी), मनोज कुमार रावत, सीओ आनंद कुमार राय, नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed