{"_id":"67894b5d58756d3ede0f75b5","slug":"the-girls-marriage-was-fixed-in-may-she-left-home-with-the-jewellery-gonda-news-c-100-1-gon1003-130959-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मई में तय थी युवती की शादी, गहने लेकर घर से चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मई में तय थी युवती की शादी, गहने लेकर घर से चली गई
Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मई महीने में शादी होनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। इससे पहले मंगलवार रात युवती घर से जेवर लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अगवा करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने बताया कि मंगलवार की रात में 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान वह घर से गहने भी ले गई। परिजनों ने बताया कि मई महीने में युवती की शादी तय थी। घर के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले दद्दन नाम युवक युवती को अगवा कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अनीता यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जल्द ही युवती की तलाश की जाएगी।
मानसिक रूप से बीमार किशोरी घर से अगवा
रुपईडीह(गोंडा)। कौड़िया थाना इलाके से एक किशोरी अगवा हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते तीन जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका पता नहीं चल सका है। मां के मुताबिक, किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।