फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The girls gave knowledge of schemes

छात्राओं को दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 04 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 04 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The girls gave knowledge of schemes
कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने शिक्षिकाओं व छात्राओं को महिलाओं के लिए संचालित वीमेन पावर लाइन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन


अमर उजाला तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मंथन कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने मंगलवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में नारी सम्मान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


समें कलाकारों के नेतृत्वकर्ता दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। जिदंगी में ऊंचा मकाम हासिल करने वाली किसी भी क्षेत्र की महिला के साहस व जज्बे को सलाम करने के लिए प्रदेश सरकार व अमर उजाला कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें महिलाओं को उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अभिषेक सामंत, दिनेश कश्यप, शिवकुमार तिवारी, कमलेश, प्रियाराय, नेहाराय, दिव्यांश आदि कलाकारों ने वीमेन पावर लाइन, मेधावी छात्रा सम्मान योजना सहित महिलाओं के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार से संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारियां दीं।

उधर, महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की पहल के लिए शिक्षिकाओं व छात्राओं ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।


प्राचार्या डॉ. कृष्णा सिन्हा ने कहा कि सरकार व अमर उजाला का यह कदम आधी आबादी के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बिगुल है। डॉ. नीलम छावड़ा ने कहा कि नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकारों के प्रस्तुति की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed