फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The girl injured in the fight died

Gonda News: मारपीट में घायल बालिका ने दम तोड़ा

Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The girl injured in the fight died
झंझरी/दुबहा (गोंडा)।
विज्ञापन

कौड़िया थाना इलाके के कोचवा खंता गांव में मंगलवार रात हुई मारपीट में घायल नौ वर्षीय राधा देवी की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीप नारायण, पत्नी मालती देवी व बेटी ममता देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कोचवा खंता निवासी घायल दीप नारायण ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे भतीजा नीरज शराब के नशे में पहुंचा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर भतीजे व उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दीपनारायण की पत्नी मालती देवी, बेटी ममता और राधा बचाने दौड़ीं तो उनको भी लहुलुहान कर दिया। एबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुधवार को उपचार के दौरान दीपनारायण की बेटी राधा देवी की मौत हो गई। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। दूसरे पक्ष श्यामा देवी ने भी कौड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीरज ने बताया कि उन्हें व मां श्यामादेवी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दीपनारायण की तहरीर पर नीरज, श्यामादेवी और कौशिल्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष नीरज की तहरीर पर दीपनारायण व उनकी बेटी ममता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। बालिका राधा देवी की मौत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



साइकिल बनवाकर लौटे थे दीपनारायण

पत्नी मालती देवी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पति दीप नारायण साइकिल बनवाकर लौटे थे। बताया कि रास्ते में भतीजा नीरज ने बालू गिरवा रखे थे। उसी से होकर गुजरे तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध जताया तो नीरज व उसके परिजन हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed