फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fourth phase may also fiercely vote

चौथे चरण में भी जमकर पड़े वोट

Fri, 30 Oct 2015 12:20 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों में जमकर मतदान हुआ। 10 डीडीसी व 241 बीडीसी पदों के 1396 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। छोटी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन


बुजुर्ग से लेकर युवा पीढ़ी मतदान के प्रति काफी उत्साहित दिखी। खराब मौसम के बावजूद बूथों पर वोटरों की लंबी कतार लगी रही। आधी आबादी भी वोट डालने के प्रति काफी सजग रही।
विज्ञापन


मतदाताओं को घरों से बाहर निकालने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। सुबह के समय बूथों पर सन्नाटा दिखा लेकिन धीरे-धीरे मतदाताओं की तादाद बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहरा बाजार के विशुनपुर खरहना बूथ पर निशक्त राम सहाई ने लाठी के सहारे पहुंचकर वोट डाला। उतरौला ब्लॉक के विजयपुर ग्रंट पर 100 वर्षीय कलावती अपने परिवारीजन के साथ वोट डालने पहुंचीं। रेहरा बाजार ब्लॉक के जुआरा बूथ पर मतदान के लिए बीमार महिला को परिवारीजन ठेले पर लादकर ले गए।

रेहरा बाजार के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। मतदान कर बाहर निकले युवाओं का कहना था कि लोकतंत्र में मतदाता ही सर्वोपरि होता है। हमें अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। हम अपने लिए मतदान कर योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं।

पेहर बाजार पोलिंग बूथ पर गुरुवार सुबह गलत बैलेट पेपर के साथ मतदान शुरू हो गया और चार वोट भी पड़ गए। बैलेट पेपर में क्षेत्र के डीडीसी प्रत्याशी मोहम्मद सईद का चुनाव निशान ही गायब था।

शिकायत होने पर पीठासीन अधिकारी यतींद्र मिश्र ने बैलेट पेपर की गड्डी बदलकर पड़े कुल चार वोट निरस्त कर दिये तथा फिर से सही बैलेट पेपर पर चुनाव शुरू कराया।

रेहरा बाजार के पिपरा ग्रंट मतदान केंद्र पर उस समय मतदाता भड़क गए जब पुलिस कर्मियों ने दोपहर करीब 12.30 बजे स्थानीय निवासी जोगीराम की पिटाई कर दी।

इससे नाराज वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद केंद्र पर फिर से मतदान शुरू हो सका।

चौथे चरण के पंचायत चुनाव में अधिकारी भी पूरी तरह से सतर्क दिखे। सवेरे ही डीएम प्रीति शुक्ला दल-बल के साथ क्षेत्र में पहुंच गई और विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।


डीएम ने गोंडा जिले के मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला के पैतृक गांव ग्वालियर ग्रंट के पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया। डीएम के अलावा एसपी वीडी शुक्ला, सीडीओ अखंड प्रताप सिंह, एडीएम शिवपूजन, एएसपी एसके राय तथा तमाम जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed