{"_id":"879fff8f1e2233851cf5c65ae0087972","slug":"the-fire-burned-two-sheds-two-cattle-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो छप्पर जले, दो मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो छप्पर जले, दो मवेशी झुलसे
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र के गोरथनिया गांव में रविवार देर रात घूर से निकली चिंगारी से दो लोगों के मड़हे जल गए। आग की चपेट में आकर दो मवेशी भी झुलस गए।
गोरथनिया गांव निवासी बजरंगी के मुताबिक रविवार शाम को किसी ने उसके मड़हे के बगल में स्थित घूर पर राख फेंक दी थी।
इसी घूर से निकली चिंगारी से आधी रात को उसके मकान के पास बने फूस के मड़हे में अचानक आग लग गई। मड़हे में बंधे मवेशियों की आवाज सुनकर जब तक लोग जागे, तब तक आग भड़क चुकी थी।
आग ने पड़ोस के रामकरन के मड़हे को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों मड़हे जलकर राख हो गए। किसी तरह लोगों ने मड़हे से मवेशियों को बाहर निकाला।
बजरंगी ने बताया कि आग की चपेट में आकर दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल हनुमान प्रसाद ने बताया कि आग से जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।