फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The father had strangled his daughter with a dupatta.

आनर किलिंग: पिता ने दुपट्टे से गला कसकर की थी बेटी की हत्या

Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The father had strangled his daughter with a dupatta.
गोंडा। खरिकवा चरसड़ी गांव में चार दिन पहले बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसके पिता ने अपनी बेटी की उसकी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने छात्रा की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना परसपुर क्षेत्र के खरिकवा चरसड़ी गांव के रहने वाले उपेंद्र मिश्रा की बेटी सताक्षी 16 परसपुर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। उसका शव 18 नवंबर को उसके घर में लकड़ी की बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सताक्षी की गला दबने से दम घुटने की पुष्टि होने के बाद सताक्षी की मां रूमन मिश्रा पत्नी उपेंद्र मिश्रा ने थाना परसपुर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि स्वाट सर्विलांस समेत थाना परसपुर की टीम को हत्या के खुलासे में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक जब पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उपेंद्र के पिता की तेरहवीं संस्कार था। जिसमें उपेंद्र के बड़े भाई अरविंद मिश्रा के साले का बेटा आदेश मिश्रा पुत्र हरिनाथ मिश्रा निवासी भेलसर थाना रूदौली जनपद अयोध्या उनके गांव आया था। आदेश उस दरौन उपेंद्र की बेटी सताक्षी से बातचीत करने लगा।
इसका पता जब उपेंद्र को चला तो उन्होंने अपनी बेटी को आदेश से दूर रहने को कहा। मगर वह नहीं मानी और दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। एएसपी के मुताबिक बेटी के प्रेम प्रसंग से आजिज उपेंद्र ने 18 नवंबर को सताक्षी की उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को घर में लकड़ी की बल्ली के सहारे टांग दिया। मामले में उपेन्द्र ने अपने भाई अरविंद को फंसाने के इरादे से पत्नी रूमन मिश्रा की तहरीर पर अरविंद के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया। एएसपी ने बताया कि जब हत्या की पड़ताल शुरू हुई तो तेरहवीं संस्कार में आदेश का जिक्र आया।

इसके बाद संदेह के आधार पर उपेंद्र को उठा लिया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसकी उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि आरोपी पिता उपेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed