फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The faces of meritorious people blossomed after receiving a citation and medal

प्रशस्ति पत्र व मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The faces of meritorious people blossomed after receiving a citation and medal
गोंडा के कटरा बाजार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : GONDA
कटरा बाजार (गोंडा)। समय का सदुपयोग करने वालों की तरक्की कोई रोक नहीं सकता। यह बात शनिवार को कटरा बाजार के वीरपुर स्थित गोनार्द इंस्टीट्यूट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्ष गांठ पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद की तरफ से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए सांसद ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व सागौन का पौधा देकर उसकी देखरेख करने की शपथ दिलाई। छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि समय का सदुपयोग करने वालों की तरक्की कभी कोई रोक नहीं सकता। छात्रों से कहा कि कमजोरी से घबरायें नही, बल्कि उसे अपनी ताकत बनायें सफलता आपके कदमों में होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि व सदस्य जिला पंचायत भवानी भीख शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह व पूर्व प्रमुख राजा राम मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व सदस्य जिला पंचायत अर्जुन प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुमित भूषण सिंह, ज्योति पांडेय, हरीश शुक्ल, देवी प्रसाद तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित रामजी शुक्ल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed