फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The faces of 86 thousand students blossomed with the results of high school and inter

हाईस्कूल व इंटर के परिणाम से 86 हजार छात्रों के चेहरे खिले

Sat, 31 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The faces of 86 thousand students blossomed with the results of high school and inter
गोंडा। कोरोना संकट से बोर्ड परीक्षा नही हो पाईं थीं और अब जाकर परिणाम जारी हो सका। यूपी बोर्ड ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। एक साथ जारी हुए परीक्षा परिणाम से 86 हजार छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन

परिणाम जारी न होने से कई तरह की दिक्कतों से छात्र गुजर रहे थे। फरवरी माह से ही परीक्षा और फिर परिणाम को लेकर छात्रों को चिंता सता रही थी। स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू होने के बाद से सभी को परिणाम का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। लंबे इंतजार के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी हो सका। इस बार मेरिट तय नही की गई है, अंकों को पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इस बार 125 केंद्रों का निर्धारण हुआ था और सारी तैयारी होने के बाद परीक्षा निरस्त हो गई थी। जिले के 483 हाईस्कूल व इंटर कालेजों में 86 हजार 741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार केवल प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही बाद में हो पाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाईस्कूल का आंतरिक मूल्यांकन हो सका था। इसी तरह आधार परीक्षा परिणाम तय करके जारी कर दिया गया। इससे छात्रों में कोई विशेष उत्साह तो नही रहा, बस इतना रहा कि उन्हें परिणाम मिल गया। छात्रों का कहना है कि आगे अब वह लोग पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। जिससे एक साल की जो पढ़ाई में पिछड़ गए हैं, उन्हें आगे सुधारा जा सके।
शिक्षक दिलीप तिवारी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कोरोना संकट में परिणाम जारी हुआ है। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षक किशोर कुमार तिवारी ने भी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह स्कूलों में छात्रों को परिणाम आने के बाद प्रोत्साहित किया गया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में साल 2020 की परीक्षा से 2870 अधिक परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। 2020 में परीक्षा तो हो गई थी, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कोविड नियमों के तहत हुआ था। साल 2020 में 83871 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और 2021 में 86741 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

जो प्रोन्नत किए गए हैं और अंकों का निर्धारण उनके पूर्व कक्षाओं में हासिल अंकों से किया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में बालक 27472 व बालिका 20436 मिलाकर कुल 47907 शामिल थे। इंटरमीडिएट में बालक 21699 व बालिका 17135 मिलाकर 38834 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड ने 86741 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed