फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The exercise to beautify the major intersections of the city started

नगर के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने की कवायद शुरू

Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The exercise to beautify the major intersections of the city started
प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते डीएम मार्कंडेय शाही व सीडीओ शशांक त्रिपाठी। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर के प्रमुख चौक चौराहों को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कवायद शुरू की है। सोमवार शाम डीएम ने सीडीओ के साथ निरीक्षण किया और अलग-अलग लोगों से बात कर उनकी राय भी जानी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अंबेडकर चौराहा, गुरू नानक चौक, मिश्रौलिया चौराहा, बड़गांव चौराहा, महाराजा अग्रसेन चौक, मनकापुर बस स्टाप तथा झंझरी ब्लॉक चौराहे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सुंदरीकरण, मरम्मत तथा चौड़ीकरण के साथ ही ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्था कराने पर जोर दिया। इसके लिए ईओ नगर पालिका को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता कर उनका सहयोग मांगा गया है।

डीएम व सीडीओ ने रोडवेज बस स्टॉप के निकट नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका विकास सेन सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed