फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The entire village of ash, 11 cattle died due to fire

आग से पूरा गांव राख, 11 मवेशी मरे

Thu, 30 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 30 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The entire village of ash, 11 cattle died due to fire
करनैलगंज के याकूबपुर गांव में गुरुवार को लगी भीषण आग में पूरा गांव खाक हो गया। गांव वासी अब खुले आसमान के नीचे आ गए। इस अग्निकांड में जहां 11 मवेशी झुलस कर मर गए वहीं एक परिवार की बेटी के हाथ पीले होने से पहले विवाह के लिए एकत्र सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


परिवार में 3 अप्रैल को लड़की की शादी होने वाली थी। जिसके लिए लाया गया सारा दहेज का सामान भी राख हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेमा के मजरा याकूबपुर में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गांव को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


जिसमें गांव में बसे 45 लोगों की पूरी घर गृहस्थी जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। दमकल के लिए पुलिस को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम गांव तक पहुंचती तब तक पूरा गांव जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भीषण अग्निकांड में मोहर्रम अली, नूर मोहम्मद, गुड्डू, अफजाल, पल्टू, रामनेवाज, जगनरायन, राजू, महादेव, सुकई, हंसराम, पियारे, राजाराम, गयाप्रसाद, विजय कुमार, ननकऊ, भरोसे, ननके, गनी, हासिम, गुल्ले, छुन्नू, रामकेवल, छंगा, श्रीकिशन, बालक, सुबेदार सहित करीब 45 लोगों के घर जलकर राख हो गए।


आग की चपेट में आकर मोहर्रम अली की गाय का बछड़ा व 10 बकरियों की मौत हो गई। मौके पर सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल हरी सिंह, भंभुआ चौकी प्रभारी एसके सिंह पुलिस बल के साथ बचाव कार्य में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed