फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The elderly got justice after 20 years

20 साल बाद बुजुर्ग मिला इंसाफ

Sat, 13 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
The elderly got justice after 20 years
13जीडीएपी5-गोंडा के धानेपुर थाना परिसर में पुलिस हेल्प डेस्क की मदद से 20साल बाद शेषराम मिला 12000 बकाय? - फोटो : GONDA
गोडा। गांव के ही एक दबंग को 12000 रुपये उधार देना शेषराम को इस कदर महंगा पड़ा कि उसे बकाया रुपया दुबारा पाने में 20 साल गुजर गए। भला हो धानेपुर पुलिस के हेल्प डेस्क का जिसने आखिरकार किसी तरह से वृद्ध के बकाए रुपये को दिला दिया। जैसे ही वृद्ध के बकाया रुपये उसे दुबारा मिले, उसकी बूढ़ी आंखें डबडबा आईं। खुशी व कृतज्ञता से भरे शेषराम के हृदय में पुलिस के प्रति आभार जताने के लिए शब्द नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे हाड़ा गांव में शेषराम (65) ने 20 साल पहले गांव के ही शेर बहादुर उर्फ कल्लू को 12 हजार रुपये ऊधार दिए थे। जब जरूरत पड़ने पर शेषराम ने रुपये मांगे तो शेर बहादुर उर्फ कल्लू रुपया देने से मुकर गया। प्रशासन व पुलिस में अच्छी रसूख होने के कारण शेर बहादुर उर्फ कल्लू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ की जंग लड़ते-लड़ते 20 साल गुजर गए लेकिन अपना बकाया रुपये पाने के लिए वह दौड़ता रहा। आखिरकार उसने अपने बकाए रुपये का मामला हाल में थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय के सामने रखा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने वृद्ध शेषराम के दर्द को समझा और इस मामले का निस्तारण कराने के लिए पुलिस हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक वकील सिंह को निर्देश दिया। पुलिस के सख्त रवैये के बाद आखिरकार शेर बहादुर उर्फ कल्लू ढीला पड़ गया और उसने रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली फिर उपनिरीक्षक वकील सिंह व कांस्टेबल बृजेश यादव की मौजूदगी में उसने वृद्ध शेषराम को उसके बकाया 12 हजार रुपये रुपये लौटा दिए। 20 साल बाद अपने बकाए रुपये को पाते ही वृद्ध शेषराम की आंखें डबडबा आईं। शेषराम ने बताया कि वह बकाया रुपये पाने की उम्मीद छोड़ चुका था लेकिन थानाध्यक्ष रतन पांडेय की अगुवाई में धानेपुर पुलिस ने उसे इंसाफ दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed