फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The death of the young woman to Current

करंट से युवती की मौत

Wed, 24 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The death of the young woman to Current
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार कस्बे में बुधवार को कपड़ा धोते समय अचानक नल में बिजली का करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि युवती को बचाने दौड़ी उसकी बहन व बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें सीएचसी कटराबाजार में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कटराबाजार से गोंडा जाने वाली मुख्य सड़क पर अकबाल रहता है। जिसके घर में बुधवार की सुबह उसकी पत्नी फातिमा (40) की सगी बहन बोलने में असमर्थ बाउरी (30) नल पर बैठी कपड़े धो रही थी। इसी बीच कहीं से बिजली का करंट नल में उतर आया, जिसकी वह चपेट में आ गई। बाउरी के चीखने पर उसकी सगी बहन फातिमा व फातिमा की बेटी नाजमा (17) उसे बचाने के लिए हाथ पकड़कर खींचनी लगीं, तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


इसी दरम्यान अचानक बिजली की सप्लाई ट्रिप हुई, जिससे वे तीनों जमीन पर गिर पड़ीं। परिवारीजन तीनों को लेकर सीएचसी कटराबाजार पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बाउरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिजली से झुलसीं फामिता और उसकी बेटी नाजमा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि बोलने में असमर्थ बाउरी मुख्यत: बहराइच जनपद के गंडारा गांव की रहने वाली है, जो इधर कई साल से अपनी बहन फातिमा के साथ उसके घर पर रह रही थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पावर कॉरपोरेशन के कुछ बिजलीकर्मी गोंडा रोड पर पड़ने वाले अकबाल के घर पहुंचे और लाइन का जायजा लिया।


वहीं, कटराबाजार बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता रामलाल के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही बिजलीकर्मियों को उन्होंने मौके पर भेज दिया था। घर में बिजली का करंट विभागीय फाल्ट से नहीं, बल्कि एलटी लाइन के कहीं से नल में छू जाने के चलते उतरा है। इसमें किसी तरह की विभागीय फाल्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed