फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The CT scan machine in hospital six days bad

जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन छह दिन से खराब

Sat, 15 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 15 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The CT scan machine in hospital six days bad
हादसे में घायल मजदूरों काे दीनदयाल अस्पताल में किया गया भर्ती।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का बीते छह दिनों से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि यहां क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) में जिला अस्पताल की तरफ से जो सीटी स्कैन मशीन लगी है, उसकी एक ट्यूब खराब हो गई है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


अस्पताल से इसे ठीक करने के लिए जब तोशीबा कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया तो उसने ट्यूब को बदलने से इसलिए अपने हाथ खड़े कर लिए, क्योंकि सीटी स्कैन मशीन रिपेयरिंग का उसका पहले से ही करीब 80 लाख रुपये जिला अस्पताल पर बकाया चल रहा है। यही वजह है कि छह दिनों से जिला अस्पताल में जो भी मरीज सीटी स्कैन कराने आता है, उसे इसकी जांच बाहर से करानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आरडीसी सेंटर में मरीजों के लिए तोशीबा कंपनी की सीटी स्कैन मशीन लगी हुई है, जिससे जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता है। लेकिन छह दिनों से यह सीटी स्कैन मशीन एक ट्यूब खराब हो जाने से बंद है। जिससे जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को मोटी रकम खर्च करके सीटी स्कैन की जांच बाहर पैथालॉजी सेंटरों व प्राइवेट अस्पतालों से करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इस जांच का मरीजों से 500 रुपये लिया जाता है। जबकि प्राइवेट पैथालॉजी सेंटरों व अस्पतालों में इसके लिए मरीजों को 2500 से तीन हजार रुपये तक देने पड़ते हैं। बताया जाता है कि अस्पताल में लगी तोशीबा कंपनी की सीटी स्कैन मशीन का बीते पांच साल से करीब 80 लाख रुपया जिला अस्पताल पर बकाया चल रहा है। जबकि हाल में खराब हुई मशीन की ट्यूब पर भी करीब 20 लाख रुपये खर्च आने की बात कही जा रही है।


यही वजह है कि कंपनी के इंजीनियर ने मशीन की रिपेयरिंग पुराना भुगतान होने तक करने से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ. बीसी गुप्ता की मानें तो कंपनी का इंजीनियर मशीन का कुछ पार्ट लेकर गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed