{"_id":"6793cf93c17b3220430c3e13","slug":"the-courage-of-youth-got-a-boost-on-up-foundation-day-the-path-to-becoming-an-entrepreneur-is-easy-gonda-news-c-13-1-lko1034-1048884-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी स्थापना दिवस पर युवाओं के हौसले को मिली उड़ान, उद्यमी बनने की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी स्थापना दिवस पर युवाओं के हौसले को मिली उड़ान, उद्यमी बनने की राह आसान
Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के एक रिजार्ट में यूपी दिवस पर युवा उद्यमियों को ऋण का स्वीकृति पत्र देते प्रभारी मंत्री
गोंडा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शहर के एक मैरेज हाॅल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारंभ करते हुए 10 लाभार्थियों काे चेक का वितरण किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा, जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताया जा रहा है।
कार्यक्रम में बताया गया कि युवा उद्यमी विकास योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 1500 युवाओं को चार साल के लिए पांच लाख रुपये का बैंक ऋण व एकमुश्त 10 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षित व शिक्षित युवा निर्माण व सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर पाएंगे। कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद और सीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पांच-पांच युवाओं को टूलकिट दी गई। प्रभारी मंत्री ने पर्यटन क्लब के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश स्तर पर हुए आयोजन में जिले से 20 लाभार्थियों को लखनऊ भेजा गया था। कार्यक्रम में मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन, उपायुक्त बाबूराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।