फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The constable could not open the INSAS rifle in front of the SP

Gonda News: एसपी के सामने इंसास रायफल नहीं खोल पाया सिपाही

Sat, 22 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The constable could not open the INSAS rifle in front of the SP
जीआरपी थाने में एसपी जीआरपी लक्ष्मीनिवास मिश्र के सामने पिस्टल खोलते पुलिसकर्मी। -स्रोत: विभाग
गोंडा। एसपी रेलवे (गोरखपुर) लक्ष्मी निवास मिश्र ने शनिवार को जीआरपी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस और अभिलेखों का मुआयना किया।
विज्ञापन

एसपी दोपहर ढाई बजे कोतवाली पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव और अपराध रजिस्टर व मालखाना रजिस्टर की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने रिवाॅल्वर, पिस्टल और रायफल खोलने और बंद करने की दरोगा व सिपाहियों की दक्षता परखी। कई पिस्टल में मैगजीन फंसी मिली, जिन्हें बमुश्किल निकाला गया। इस दौरान एक सिपाही इंसास रायफल नहीं खोल पाया। एसपी ने उसे रायफल खोलने का तरीका समझाया, तब वह रायफल खोल सका।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जीआरपी की है। इसलिए सभी सजगता से ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed