फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The cold has shown its effect, with the number of cold and cough patients increasing

Gonda News: ठंड का दिखा असर, सर्दी-जुकाम के मरीजों बढ़े

Sun, 02 Nov 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The cold has shown its effect, with the number of cold and cough patients increasing
मसकनवा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - संवाद 
मसकनवा/हलधरमऊ। पिछले दिनों हुई बारिश से बढ़ी ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार को जिले के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, उल्टी व दस्त के आए। इनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

मसकनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. संजय कुमार ने 32 मरीजों का उपचार किया। मेले में लैब टेक्नीशियन छांगुर प्रसाद ने चार मरीजों की ब्लड जांच की। फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया। सीएचओ सुशीला वर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। मेले में सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर, शुगर, पेट दर्द आदि समस्याओं के मरीज आए।
विज्ञापन

पीएचसी बरांव में केवल लैब टेक्नीशियन नागेंद्र कुमार मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक छह मरीजों का उपचार कर दवा दी गई है।
हड़ियागाड़ा पीएचसी में स्टाफ नर्स अनीता सिंह ने बताया कि पांच मरीजों का उपचार किया गया है। यहां फार्मासिस्ट राजकुमार ने दवा दी। वार्ड बॉय सुधीर मौजूद रहे। पीएचसी नहवा परसौरा में तैनात आयुष डॉ. उदेश कुमार ने 61 मरीजों का उपचार किया। यहां फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव ने मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed