{"_id":"644965b2f99d4fca16038be6","slug":"the-city-president-gave-a-blow-to-the-samajwadi-party-gonda-news-c-13-1-202458-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करनैलगंज में सपा को नगर अध्यक्ष ने दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करनैलगंज में सपा को नगर अध्यक्ष ने दिया झटका
Wed, 26 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज में सपा नगर अध्यक्ष अरुण वैश्य को भाजपा की सदस्यता दिलाते विधायक। - संवाद
गोंडा। नगरीय निकाय चुनाव में करनैलगंज में समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। करनैलगंज के सपा नगर अध्यक्ष अरुण वैश्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मंगलवार रात करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। नए सियासी घटनाक्रम से करनैलगंज नगर पालिका में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसके अलावा कई प्रभावशाली लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर चुनाव चढ़ा दिया है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल की पत्नी रामलली को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों के चेहरे अब भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में नगर में चुनावी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय सिंह ने बताया कि सपा के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार वैश्य पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। मनोहर सिंह छाबड़ा, शिवकुमार बाथम व मुकेश सोनी ने भी भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की है।
करनैलगंज नगर पालिका के चुनाव में तेजी से हो रहे मतों के ध्रुवीकरण को देखते हुए अरुण वैश्य ने भाजपा का दामन थामा है। अरुण करनैलगंज कस्बे के बड़े सराफा व्यवसायी हैं। पूर्व में 22 साल तक करनैलगंज की सबसे बड़ी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामलली के पति व पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल भी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब दो पुराने साथी एक बार फिर चुनावी मंच पर साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
अरुण को भाजपा में लाने का श्रेय स्थानीय भाजपा विधायक अजय सिंह को जाता है। अजय के प्रयास से ही अरुण और उनके कई व्यापारी साथियों ने भाजपा का दामन थामने का फैसला लखनऊ में एकसाथ लिया था। वहीं तय हो गया था कि कब भाजपा में जाने की घोषणा करेंगे। समाजवादी साइकिल की सवारी छोड़कर भाजपाई कमल का फूल थामने के बाद अरुण पूरी ताकत के साथ भाजपा प्रत्याशी के लिए दमखम का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 22 साल तक रामलीला कमेटी का अध्यक्ष रहा हूं। रामजीलाल हमारे पुराने साथी हैं। करनैलगंज में आज व्यापारियों की एकता और अस्तित्व का सवाल है। इस वजह से सपा की अध्यक्षी छोड़कर भाजपा में कार्यकर्ता के तौर पर जुड़ा हूं।