{"_id":"56fc0ea54f1c1b3448f00d67","slug":"the-children-presented-a-cultural-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर मार्डन इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर विद्यालय सभागार में सांस्कृति संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों द्वारा प्रस्तुत ओ री चिरैया... गीत को खूब सराहा गया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करके सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन पांडेय एवं अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
एकल नृत्य क्यों न मोसे मोहन बोले... पर हर्षिता चौहान, इक राधा, इक मीरा... गीत पर शिवानी तथा प्रेम रतन धन पायो... गीत पर ऋचा मिश्रा की मनमोहक प्रस्तुति देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। समूह नृत्य पंक्षी बनूं उड़के, फिरु आज गगन में..., माझी नृत्य हईया रे हईया... तथा देश भक्ति समूह नृत्य वंदे मातरम्... की शानदार प्रस्तुति देखकर सभी लोग झूम उठे।
कौमुदी महोत्सव नाटक में चाणक्य की भूमिका में अनुराग मिश्रा के अभिनय को खूब सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन टीएन मिश्रा, अर्पण, पूर्णिमा तथा शिफा अंसारी ने किया। संगीत देने की जिम्मेदारी ऊषा तिवारी, मधू मिश्रा व नलिनी मिश्रा ने संभाली।
सांस्कृतिक संध्या के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू श्रीवास्तव एवं गीता त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. सुचिता चौहान, डॉ. मनोज, त्रियुगी नरायन, रंजना चौहान, शेष नरायन, जेपी शुक्ल, गीता सिंह, भुनेश्वर व हेमंत पांडेय सहित तमाम शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।