फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The children participated in the annual show

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाया जलवा

Sun, 20 Dec 2015 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
पायनियर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके प्रथम सत्र में जहां मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं दूसरे सत्र में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एलकेजी के छात्र उत्कर्ष राठौर द्वारा गाया गया गीत ‘छोटा बच्चा समझ के मुझको न आंख दिखाना रे...’ खूब सराहा गया।
विज्ञापन


पायनियर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान व एमएलके महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एनके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रथम सत्र में अतिथियों ने विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा सात तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से किया गया। नर्सरी के छात्रों ने ‘डीजे वाले बाबू...’ तथा ‘चंदा मामा मेरे घर आ जाना...’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा चार के आदर्श पटवा, अर्चिता सिंह व उत्कर्ष शुक्ला ने कॉमेडी शो व मिमिक्री प्रस्तुत कर सभी को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। एलकेजी के बच्चों ने ‘गनेश मेरा दूर जाएगा...’ व ‘पान खाये संइया हमारो...’ गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने ‘तू मेरी गर्ल फ्रेंड...’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक की छात्रा स्नेहा ने ‘ऐ गलियां, ऐ चौबारा...’ गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।

अपर केजी के छात्रों ने ‘आयो रे आयो, मेरो रंगीले मेहमान’ व ‘तेरे मेरे दिल विच...’ गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा 11 के फहाद खान व विश्वदीप मिश्रा के हास्य अभिनय को खूब सराहा गया। कक्षा चार के छात्रों ने ‘आई एम ए डिस्को डांसर...’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कक्षा तीन की सगुन त्रिपाठी ने ‘निबुड़ा, निबुड़ा...’ गीत गाकर वाहवाही लूटी। ‘प्रेम रतन धन पायो...’ गीत पर कक्षा चार की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

कक्षा नौ की छात्राओं द्वारा ‘एसिड अटैक’ पर प्रस्तुत समूह नृत्य खूब सराहा गया। मोबाइल के दुष्परिणाम विषय पर कक्षा छह के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मोबाइल का सदुपयोग करने की सलाह दी।


इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों के विभिन्न परिधानों को खूब सराहा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध निदेशक एमपी तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed