फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The child made hyenas bite

लकड़बग्घे ने बच्ची को बनाया निवाला

Mon, 18 Jan 2016 11:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The child made hyenas bite
बनकटवा रेंज में तेंदुए के साथ-साथ अब लकड़बग्घों का कहर लोगों पर टूटने लगा है। हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनीपुर के मजरा धनगढ़वा में रविवार की शाम लकड़बग्घे ने पांच साल की बच्ची को निवाला बना लिया। सोमवार को गन्ने के खेत में लड़की का सिर व कपड़े पडे़ मिले। वन विभाग की टीम ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के धनगढ़वा निवासी सुबरत अली ने सोमवार को बताया कि बीती शाम वह अपने खेत में पत्नी के साथ सरसों की कटाई कर रहे थे। तभी घर से निकलकर उनकी पांच साल की लड़की मुस्कान खेत की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


गांव के ही आफत अली के आम के बाग के पास पहुंचते ही मुस्कान अचानक गुम हो गई। ग्रामीणों की मदद से रात भर मुस्कान को ढूंढा गया। सुबह गांव से 200 मीटर दूर कैलाशनाथ के गन्ने के खेत में मुस्कान का सिर व कपड़े पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर बनकटवा रेंज के वन दरोगा ओम प्रकाश मिश्र व वन रक्षक मालिकराम वर्मा गांव पहुंचे। वन दरोगा ने बताया कि बच्ची के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वन विभाग की टीम ने जांच में लकड़बग्घे के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना स्पष्ट हो सकेगी।

पीड़ित परिवारीजनों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जंगल के करीब बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बनकटवा व बरहवा रेंज में जंगली जानवरों के हमलों से क्षेत्रवासियों में दहशत बढ़ती जा रही है। करीब 20 दिनों के अंदर तेंदुए ने ताबड़तोड़ कई हमले किए।

बनकटवा रेंज के कटकुइयां गांव में बीते दिनों दो बच्चियां तेंदुए के हमले से घायल हो गईं। गांव के दो मवेशियों को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया। हरैया थाने में दो बार तेंदुआ घुस गया।

पहली बार तेंदुए ने थाने के अंदर कुत्ते के तीन पिल्लों को निवाला बना लिया। दूसरी बार तेंदुआ छप्पर फाड़कर घर में घुस गया। भवानीडीह, भटपुरवा व रतनवा गांवों में भी तेंदुए हमला कर चुके हैं। इन घटनाओं के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।

क्षेत्रवासी सुदेशमणि तिवारी, पप्पू यादव, मिनतीराम, सहजराम गौतम, राम कुबेर वर्मा व पुजारीलाल यादव आदि का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं।


आसपास के गांवों में जंगली जानवरों के हमलों से लोगों में दहशत है। बनकटवा व बरहवा रेंज के कई गांवों में आए दिन जंगली जानवर घुसकर हमला करते हैं। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने वन विभाग की शिथिलता के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed