फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The businessman shot himself after his wife

व्यापारी ने पत्नी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The businessman shot himself after his wife
वजीरगंज (गोंडा)। पेड़राही गांव में मंगलवार सुबह एक व्यापारी ने पत्नी से विवाद होने पर लाइसेंसी पिस्टल से उसे गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखे व अन्य असलहे जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले में मृत व्यापारी के भाई ने पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से दंपती की मौत की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी कुलदीप सिंह (42) पुत्र कामता प्रसाद सिंह शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तिराहे के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। चर्चा है कि मंगलवार सुबह वह अपने गांव पेड़राही में थे। तभी किसी बात को लेकर उनका पत्नी नीलम सिंह (40) से विवाद हो गया। इस पर कुलदीप ने लाइसेंसी पिस्टल से नीलम को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के गिरते ही कुलदीप ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी महेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह समेत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने पिस्टल व खोखों से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए हैं। जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। जिस लाइसेंसी पिस्टल से घटना हुई है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इसके साथ ही मौके पर मिले तीन खोखे, एक डीबीबीएल गन, प्रदीप सिंह की एक रायफल व आठ कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुलदीप के भाई प्रदीप सिंह ने पिस्टल साफ करते समय गोली लगने से कुलदीप व उनकी पत्नी नीलम की मौत होने की तहरीर वजीरगंज थाने में दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
कुलदीप सिंह और नीलम की दो बेटियां शिवानी, शिवांगी व बेटा रजत है। शिवानी की शादी हो चुकी है। जबकि शिवांगी व रजत दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद दोनों दिल्ली से वापस आ गए और अपने ताऊ के परिवार के साथ शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव में गोली लगने से कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कुलदीप के भाई ने पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से मौत होने की तहरीर दी है। मौके पर मिले तीन असलहे जब्त किए गए हैं। मामले में सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
- महेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed