फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a teenager was found hanging after being beaten up

Gonda News: पिटाई के बाद फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found hanging after being beaten up
तरबगंज (गोंडा)। सेझिया लोनियन पुरवा निवासी सूरज चौहान (17) का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पिता बाले चौहान का आरोप है कि पिटाई से आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

बाले चौहान ने बताया कि सोमवार रात कुछ लोगों ने सूरज को एक किशोरी से बातचीत करते हुए पकड़कर पीटा था। उस वक्त उन्हें जानकारी नहीं हो पाई थी। सुबह सूरज का शव घर से कुछ दूरी पर मिलने के बाद उसकी मां ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, पिटाई के बाद सूरज घर आ गया था। इसके बाद पड़ोसी की छत पर सोने चला गया। सुबह शव फंदे से लटका देखकर वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में मारपीट की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले राजकोट से घर लौटा था सूरज
सूरज पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद राजकोट चला गया था। करीब चार माह पहले वह घर लौटा था। इसके बाद मजदूरी करने के साथ ही पिता के काम में हाथ बंटा रहा था। बहन की शादी हो चुकी है। सूरज की मौत से मां कुसुमा समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed