फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a brick-kiln worker found hanging from a tree in the garden

बागीचे में पेड़ से लटकता मिला ईंट-भट्ठा मजदूर का शव

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
The body of a brick-kiln worker found hanging from a tree in the garden
मुजेहना (गोंडा)। खंहरिया गांव के समीप एक बागीचे में शनिवार की सुबह एक ईंट भट्ठा मजदूर का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला है। वह शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद अपने घर से निकला था। मगर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रांत के विलासपुर जनपद के सीपत थाना क्षेत्र के हिंडाडीह गांव के रहने वाले घासीराम ने बताया कि उसके पिता बुधराम सिंह (50) पुत्र बंधु सिंह गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के मेईदूबे गांव के रहने वाले अबू मोहम्मद के खम्हरिया गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह सभी ईंट भट्ठे के पास ही अस्थाई घर बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन

घासीराम के मुताबिक उसके पिता बुधराम शु्क्रवार की शाम खाना खाने के बाद घर से निकले थे। मगर देर रात तक वह नहीं लौटे। शनिवार की सुबह उनका शव खहरिया गांव के समीप एक बागीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घासीराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed