फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The banks did not change rupees to the elderly

बुजुर्गों के बैंकों में नहीं बदले रुपये

Sat, 19 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 19 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The banks did not change rupees to the elderly
बैंक के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद पहली बार शनिवार को बुजुर्गों को 500 व 1000 के नोट बदलने का समय घोषित किया गया था लेकिन बैंकों में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सहूलियतें नदारद दिखी। बड़े बैंकों में जहां एक ही काउंटर खोले गये थे जिस पर बुजुर्गों को एक काम के लिए कई घंटे लाइन में पैसा जमा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


सरकार व बैंक एसोसिएशन की ओर से ऐलान किया गया था कि शनिवार को बैंकों में केवल बुजुर्गों से जमाएं स्वीकार की जाएंगी। बुजुर्गों से 500 व 1000 के नोट बदले जाने थे लेकिन बैंकों में उसकी तैयारी नही दिखी। इसके चलते बुजुर्ग जनों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


नगर के स्टेट बैंक में बुजुर्गों के लिए मात्र एक काउंटर खोला गया था। बड़ा बैंक होने के नाते बुजुर्ग खाताधारकों की यहां लंबी लाइन लगी। कई घंटे लोगों को पैसे जमा करने के लिए परेशान होना पड़ा। जबकि कई दूसरे बैंकोें पर स्थिति और खराब रही। एक ही लाइन में बुजुर्ग व दूसरे लोग भी लगे रहे जिससे आपाधापी में लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश की किल्लत से जहां लोगों की समस्याएं कम नही हो रही हैं वही बैंकों के एटीएम संचालकों की मनमानी भी चरम पर है। पीएनबी शाखा हारीपुर के एटीएम में पैसा नही डाला गया। जबकि इसी बैंक के पीएसी बैंक के एटीएम का शटर गिरा रहा। जबकि बगल में ही स्टेट बैंक के एटीएम पर लोगों की लाइन लगी रही।


इसी तरह अंबेडकर चौराहा पर आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक के एटीएम बंद रहे। शहर के स्टेट बैंक के सभी एटीएम, एक्सिस बैंक मेन शाखा, आईसीआईसीआई मेन शाखा का एटीएम चलता मिला अन्य सभी एटीएम बंद मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed