फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bank manager arrived with unnecessary documents, but the investigator returned them

Gonda News: अनावश्यक अभिलेख लेकर पहुंचे बैंक प्रबंधक, विवेचक ने लौटाए

Fri, 16 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bank manager arrived with unnecessary documents, but the investigator returned them
गोंडा। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक अनावश्यक अभिलेख लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। अभिलेख देखते ही विवेचक ने लौटा दिए। विवेचक ने नए सिरे से छह बिंदुओं पर अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की गोंडा शाखा में वर्ष 2021 में 21 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी तफ्तीश बढ़ नहीं पा रही है। नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध एवं विवेचक सभाजीत सिंह ने बुधवार को ही बैंक प्रबंधक भुवनचंद सती से ऋण से जुड़े अभिलेख तलब किए थे। इनमें ऑडिट रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति समेत पांच बिंदुओं पर अभिलेख की मांग की थी।
विज्ञापन

विवेचक ने बताया कि दो दिन बाद बैंक प्रबंधक अभिलेखों का गट्ठर लेकर आए, करीब हजार प्रतियां थीं, लेकिन सारे अभिलेख अनावश्यक थे। इनमें से तफ्तीश को आगे बढ़ाने से संबंधित एक भी प्रपत्र नहीं था। इसलिए उन्हें वापस कर दिया गया। अब नए सिरे से अभिलेख मांगे गए हैं। इनमें ऑडिट रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति, अप्रेजल रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति, बैंक से ऋण लेने के लिए रजिस्ट्री कागजात की प्रमाणित प्रति, खाताधारकों का स्टेटमेंट, बैंक के आंतरिक खातों से निकाली गई धनराशि से संबंधित स्टेटमेंट व किस खाते में पैसे गए उसका स्टेटमेंट मांगा गया है। इसके बाद तफ्तीश की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed