फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The arrangements were submerged in a few hours of rain

Gonda News: कुछ घंटे की बारिश में ही डूब गए इंतजाम

Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The arrangements were submerged in a few hours of rain
सड़क पर भरा बारिश का पानी।
गोंडा। जिले में बृहस्पतिवार रात 2 से शुक्रवार 10:30 बजे तक लगातार हुई बारिश के कारण शहर की सड़कें व गलियां तालाब बन गईं। कलेक्ट्रेट स्थित आयुक्त कार्यालय, पंतनगर स्थित आयकर कार्यालय के बाहर पानी भर गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में जगह-जगह पानी भरने से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय के पीछे की काॅलोनी के करीब 25 घरों में पानी घुस गया है। वाईके पाठक, उमेश तिवारी, अमन तिवारी, ईश्वर शरन तिवारी, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि घरों में पानी घुसने से काफी नुकसान हो गया। जलनिकासी के लिए किए गए दावे सिर्फ खोखले साबित हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उजमा राशिद का कहना है कि शहर की नालियों की सफाई कराई गई थी। शहर से बाहर निकलने वाले नालों की सफाई सिंचाई विभाग को करानी है, उन्होंने उसे नहीं कराया है। इससे समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में यहां हुई दिक्कत
कटरा बाजार सीएचसी में पानी भरने से मरीजों को दिक्कत हुई। प्राथमिक विद्यालय बनियन पुरवा परसौना में पूरे परिसर में पानी भर गया। बालपुर के भरसड़ा गांव के पास मुख्य मार्ग कट गया। 50 हजार से अधिक आबादी का रास्ता बंद हो गया। विनोद कुमार तिवारी, संतोष तिवारी, रामकुमार शुक्ल, देवप्रकाश तिवारी, सुरेश मिश्र, सोनू तिवारी सहित अन्य लोगों ने मरम्मत कराने की मांग की है। शिक्षक बंधु स्कूल में पानी भरने पर छात्राओं ने नाराजगी जताई।

परसपुर के भौरीगंज सरयू नदी पुल के बगल बने चरसड़ी बांध के बाएं तरफ का एक हिस्सा भारी बरसात की वजह से अंदर ही अंदर मिट्टी कट कर बह गई। परसपुर के भौरीगंज से शाहपुर मोड़ के मेन सड़क पर बना पुलिया के दोनों तरफ की दीवार ढह गई। प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed