{"_id":"692c8500bc6dbe44fc0baa3e","slug":"the-5-am-train-arrived-at-1030-pm-gonda-news-c-100-1-slko1028-148039-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रात साढ़े दस बजे पहुंची सुबह पांच बजे वाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रात साढ़े दस बजे पहुंची सुबह पांच बजे वाली ट्रेन
Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सर्दी के मौसम में ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला चल रहा है। हालत ये है कि सुबह पांच बजे आने वाली ट्रेन रात साढ़े दस बजे पहुंच रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हसनपुर रोड से नई दिल्ली तक संचालित ट्रेन (04097) के गोंडा आने का समय सुबह पांच बजे है, लेकिन शनिवार को यह ट्रेन रात साढ़े दस बजे पहुंची। ट्रेन के इंतजार में लोग सुबह से रात तक इंतजार करते रहे। इसी तरह आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से पहुंची। दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन (04449) करीब साढ़े आठ घंटे देरी से आई। सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन सात घंटे लेट रही। जननायक एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। गोरखपुर से हैदराबाद के बीच चलने वाली हैदराबाद स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। ट्रेनों के देर से आने की वजह से स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री परेशान रहे। (संवाद)