फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tet

28 केंद्रों पर 12278 परीक्षार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
tet
गोंडा। टीईटी आगामी 23 जनवरी को जिले के 28 केंद्रों पर होंगी। इसमें 12,278 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार से ही प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं, जिन्हें लोग डाउनलोड करना शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बदल गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी और केंद्र के आसपास के फोटोकॉपी के दुकान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले के टीईटी के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिसमें 12,278 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा मानकों के अनुसार तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों, यह सुनिश्चित करा लिया जाय। इसके अलावा परीक्षा नियामक द्वारा जारी सभी निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवगत करा दें। सीओ सिटी को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का परीक्षण करते हुए तैयारियां सुनिश्चित कराएं। परीक्षा केंद्रों पर अलग से निगरानी के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed