फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ten thousand beneficiaries will found Indira Awas

दस हजार लाभार्थियों को मिलेंगे इंदिरा आवास

Fri, 11 Sep 2015 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक में तय हुआ कि जिले के 16 विकासखंडों के अनुसूचित जाति के 5360, अनुसूचित जनजाति के 73, अल्पसंख्यक वर्ग के 2055 तथा सामान्य (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) 2617 लाभार्थियों सहित कुल 10 हजार 105 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास दिए जएंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग द्वारा तैयार की गई पात्र लाभार्थियों की सूची को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विभाग द्वारा तैयार कराई गई लाभार्थियों की सूची पर कुछ असंतोष व्यक्त करते हुए ब्लॉकवार चयनित लाभार्थियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा पात्रों का पुन: सर्वेे कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में ज्ञात हुआ कि जनपद के इंदिरा आवासों के लिए कुल 70 करोड़ 22 लाख रुपये लाभार्थियों को आवंटित किए जाएगेें। जिनमें विकासखंड झंझरी में 1131, पंडरीकृपाल में 135, मुजेहना में 394, रूपईडीह में 1206, करनैलगंज में 481, कटरा में 861, परसपुर में 656, हलधरमऊ में 672, तरबगंज 775, बेलसर में 786, वजीरगंज में 592, नवाबगंज में 488, मनकापुर में 641, छपिया में 532 तथा वजीरगंज में 275  लाभार्थियों को आवास हेतु धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में चयनित 10725 में से सभी लाभार्थियों को प्रथम किश्त तथा 349 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है। अन्य लाभार्थियों को द्वितीय किस्त अवमुक्त न किए जाने का कारण पूछने पर ज्ञात हुआ कि सरकार द्वारा लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि अभी विभाग को नहीं उपलब्ध कराई गई है।


बैठक में कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधान परिषद सदस्य स्नातक क्षेत्र अजीत सिंह, गोंडा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, परियोजना निदेशक वीरपाल, डीडीओ यशवन्त सिन्हा, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed