फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ten teacher's suspended

दस शिक्षक निलंबित

Sat, 05 Dec 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
चरमराई परिषदीय शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए बीएसए ने शनिवार को बभनजोत व छपिया शिक्षा क्षेत्र के दस शिक्षकों को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही दस शिक्षकों का वेतन रोकने, एक अध्यापक की दो  वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व एक का वेतन काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षण कार्य से हटकर राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, विद्यालय बंद मिलने व बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के आरोप में शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बाखास के सहायक अकीकुल्लाह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के आरोप में इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

नियमित विद्यालय में शिक्षण कार्य न करने के आरोप में इसी विद्यालय के सहायक अध्यापक काजी मुस्तगीन की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

प्राथमिक विद्यालय कस्बा खास के सहायक अध्यापक शिवकुमार विश्वकर्मा,  प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर माफी के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार निर्मल, प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ के प्रधानाध्यापक मो. इरशद, प्राथमिक विद्यालय पिपरा इस्माइल के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवनगर ग्रंट के सहायक अध्यापक जुगुल किशोर व पूर्व माध्यमिक  विद्यालय झिनखुनिया के प्रधानाध्यापक सुखराम यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मसकनवां के  सहायक अध्यापक विनोदकुमार, प्राथमिक विद्यालय मसकनवां के पूरनचंद गुप्ता भी निलंबित कर दिया है।


बभनजोत शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर माफी की शिक्षामित्र नसीब फात्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय  हथियागढ़ के अनुदेशक पूजामल व दिनेश कुमार का मानदेय तथा छपिया शिक्षा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन उर्मिला मौर्य, फुलटाइम टीचर कमलेश, नीलम, गीता द्विवेदी, विजयलक्ष्मी, अंशकालिक अध्यापक अमरेंद्र  पांडेय व प्रशांत का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ में तैनात रहे सहायक अध्यापक प्रतीक चतुर्वेदी का वेतन बिना किसी सूचना के गायब रहने के आरोप में काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed