{"_id":"8602354de9c4fd1ea22e03ab0906c948","slug":"ten-panchayats-area-dominated-backwards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस क्षेत्र पंचायतों में पिछड़ों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस क्षेत्र पंचायतों में पिछड़ों का दबदबा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव को लेकर जहां शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है वहीं क्षेत्रीय व पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर नेताओं की नजर अब पंचायतों के आरक्षण पर टिक गईं हैं। हाल में हुए रैपिड सर्वे की रिपोर्ट प्रशासन ने भले ही शासन को भेज दी है, लेकिन रैपिड सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े दिखे हैं उससे माननीयों व चुनाव लड़ने का मंसूबा संजोए नेताओं की गणित गड़बड़ाती नजर आ रही है।
जिले में 500 ग्राम पंचायतें पिछड़ा वर्ग की आबादी में आगे निकल गईं हैं। इतना ही नहीं 150 से अधिक ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां पिछड़ी जाति की आबादी सामान्य जाति से 20 गुना अधिक तक पंहुच गई है। वहीं जिले की 16 क्षेत्र पंचायतों में से 10 क्षेत्र पंचायतों में पिछड़ी जाति की आबादी अधिक पहुंच गई है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल 1054 ग्राम पंचायतों की आबादी 32 लाख 38 हजार 85 है। हाल में हुए रैपिड सर्वे के अनुसार इनमें से सामान्य जाति की आबादी 12 लाख 66 हजार 574, पिछड़ा वर्ग की आबादी 14 लाख 50 हजार 635, अनुसूचित जाति की आबादी 5 लाख 20 हजार 240 व अनुसूचित जन जाति की आबादी 636 है।
विज्ञापन
अहम बात तो ये है कि 150 ग्राम पंचायतें ऐसी हों गईं हैं जहां पिछड़ी जाति की आबादी सामान्य जाति से पांच से 20 गुना तक अधिक हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रैपिड सर्वे के ये आंकड़े बड़े गुल खिला सकते हैं। दस क्षेत्र पंचायतों में पिछड़ी जाति का दबदबा बनने से ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण का खेल बिगड़ सकता है। इसी को लेकर यहां के माननीयों से लेकर छोट भइया नेताओं में अभी से पंचायतों के आरक्षण को लेकर बहस छिड़ गई है।
ग्राम पंचायत कुल आबादी सामान्य पिछड़ी
नेवादा 1458 00 1323
तांबेपुर 2301 93 1797
वीरपुर 3446 126 2465
देवगांव 1387 53 1179
हरखूपुर 2267 235 1670
बगदर ग्रंट 2034 50 1679
सिकरीतप्पाकोट 1842 120 1284
बनरहा 2330 15 1856
चटकनवा 2399 35 1842
उदयपुर ग्रंट 2065 35 1502
रसूलपुर 1892 81 1529
परसापुरमहडौर 2013 193 1430
चौबेपुर 2251 150 1453
देवीनगर 2217 00 1416
ब्यौंदा उपहर 1254 132 932
पिपरा इस्माइल 2160 04 1996
बड़हरा 2146 30 1869
सैदापुर 1572 25 1110
बुढ़वलिया 2636 39 1942
पचमरी 1366 44 1013
नकहरा 2094 46 1817
रैपिड सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में चुनाव आयोग पंचायत के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - जयंत कुमार दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी