फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Temporary bus stand built near PAC gate for Mahakumbh

Gonda News: महाकुंभ के लिए पीएसी गेट के पास बना अस्थायी बस अड्डा

Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Temporary bus stand built near PAC gate for Mahakumbh
गोंडा। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने गोंडा लखनऊ रोड पर पीएसी गेट के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया है। यहां से निजी वाहनों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए वैसे तो परिवहन निगम ने गोंडा डिपो की 109 बसें लगाने की योजना बनाई है। इसमें से 10 बसें पहले ही भेजी जा चुकी हैं। शेष 99 बसों को यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलाया जाएगा। वैसे 28 व 29 जनवरी को गोंडा डिपो की 99 बसें महाकुंभ भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे से पांच किलोमीटर के भीतर ही पीएसी गेट के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से निजी बसें तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रयागराज जाएंगी। यहां से प्रस्थान करने वाली बसों को महाकुंभ का स्टीकर लगाने को कहा गया है। जिससे कुंभ जाने वाले यात्रियों काे परेशानी न उठानी पड़े। अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए शौचालय, पेयजल, अलाव व अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने शनिवार को प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहर से बाहर होने के कारण यहां पर यात्रियों को काफी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


दो चालकों को चार्जशीट
देवीपाटन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने सबसे कम डीजल औसत देने वाले गोंडा डिपो के चालक राम भवन सिंह व प्रभाकर दूबे को चार्जशीट जारी किया है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर के ओम प्रकाश रावत व हंसराज गौतम, रुपईडीहा के उमेश कुमार, बहराइच के नौजान बेग व सतीश सिंह से रिकवरी की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त छह चालकों को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed