{"_id":"662553641448a94778055fbc","slug":"tempo-falls-into-pit-after-collision-with-pickup-six-injured-gonda-news-c-100-1-gon1002-116068-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिकअप की टक्कर से गड्ढे में गिरा टेंपो, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिकअप की टक्कर से गड्ढे में गिरा टेंपो, छह जख्मी
Sun, 21 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में दुल्लापुर गांव के गड्ढे टेंपो व जमीन पर पड़े घायल। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में दुल्लापुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में चालक सहित टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद टेंपो चालक समेत तीन को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अयोध्या-गोंडा हाईवे पर दुल्लापुर गांव में निषादराज छात्रावास के पास रविवार सुबह 07:50 बजे नवाबगंज से सवारियां बैठाकर अयोध्या की ओर जा रहे टेंपो में नवाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक अडवाणी (41) निवासी दत्तनगर थाना नवाबगंज, अभिमन्यु मिश्र (65) निवासी जेठूपुरवा भोपतपुर थाना नवाबगंज और शिवराम (45), उनकी पत्नी सोनी (42), पुत्री रोशनी (8) व पुत्र तुषार (02) निवासी इल्तिफातगंज, जिला अंबेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये चारों लोग थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक निमंत्रण से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके चलते सभी घायल लगभग आधे घंटे तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे।
सूचना पर पहुंचे सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की, तभी एंबुलेंस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी घायलों को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने अभिमन्यु, सोनी और टेंपो चालक अडवाणी की नाजुक हालत देख अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।