{"_id":"684b1dcf8a8fdb36eb082bb6","slug":"temperatures-cross-43-degrees-power-cuts-cause-chaos-gonda-news-c-100-1-gon1001-139157-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पारा 43 डिग्री के पार, बिजली कटौती से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पारा 43 डिग्री के पार, बिजली कटौती से हाहाकार
Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
एलबीएस चौराहा पर बृहस्पतिवार को धूप में सिर ढंककर निकलतीं छात्राएं। -संवाद
गोंडा। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से जिलेभर में हाहाकार मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को कहीं ओवरलोड के कारण ब्रेक डाउन तो कहीं केबल जलने से बिजली गुल रही।
मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में लगा केबल बॉक्स बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे ओवरलोड के कारण धू-धूकर जलने लगा। इससे पूरे विभाग की बिजली गुल हो गई। नेत्र रोग विभाग का पूरा स्टाफ बाहर निकल आया। केबल बॉक्स की मरम्मत के बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति शुरू होने पर ओपीडी में इलाज शुरू हो सका।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज की तपिश परेशान करने लगी। दोपहर तक धूप इतनी तेज हो गई कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। अधिकतम तापमान 43.1 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण सड़कों व बाजारों में सन्नाटा रहा। बस स्टॉप पर यात्री पेड़ की छांव में इंतजार करते दिखाई पड़े। गुरुनानक चौराहे पर कई राहगीर छांव की तलाश करते रहे। नींबू पानी व आम पना के ठेलों पर लोग प्यास बुझाते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने कराया रतजगा
सुभागपुर फीडर पर बुधवार शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक बिजली गुल रही। मसकनवा के बगदर फीडर पर नरायनपुर के पास जंपर टूटने से महमूदपुर, असनहरा, परसा, नगरा, खजुरी सहित तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति रात दो बजे तक बाधित रही। महमूदपुर गांव में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर से केवल दो फेस से सप्लाई दी गई। मनकापुर फीडर से टाउन को 15 घंटे और देहात के छह फीडरों से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति की गई। इससे मसकनवा, नवोदय, रेहरा, बेनीपुर, विद्यानगर व सेहरिया फीडर पर आपूर्ति काफी देर तक प्रभावित रही। एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहात उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के कारण सभी फीडरों पर एक साथ विद्युत आपूर्ति में समस्या है। इसलिए शिफ्ट वाइज सप्लाई दी जा रही है। इसके अलावा लाइन फाल्ट, ओवरलोडिंग व इमरजेंसी रोस्टर की वजह से भी अतिरिक्त विद्युत कटौती की जाती है।
मसकनवा के तेजपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पांच दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। प्रधान प्रतिनिधि सहदेव वर्मा व सतीश वर्मा ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है। अवर अभियंता विकास सिंह ने कहा कि गांव के 80 फीसदी लोगों का बिल नहीं जमा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव पर विचार किया जाना मुश्किल है।
धानेपुर में 11 दिन से बिजली गुल
धानेपुर की इंद्रानगर वार्ड में बीते 11 दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। वार्ड के सभासद अनवारूल हक ने बताया की ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण 11 दिन से समस्या है। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मोहल्ले में एजेंसी को कार्य करना है। शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। कटरा बाजार ग्रामीण फीडर से सिर्फ 12 घंटे बिजली कटौती तथा नगर फीडर पर भी पांच से छह घंटे की कटौती की जा रही है। अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण समस्या हुई है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।