फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tehsildar judicial transferred in bribery case

Gonda News: रिश्वतखोरी के मामले में तहसीलदार न्यायिक का तबादला

Sun, 03 Nov 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar judicial transferred in bribery case
गोंडा। सदर तहसील में रिश्वतखोरी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। तहसीलदार न्यायिक के लिपिक सुरेंद्र कुमार को निलंबित करने के बाद अब तहसीलदार न्यायिक अनीश सिंह का तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तहसीलदार न्यायिक को तरबगंज तहसील में स्थानांतरित किया है। इसके साथ ही मामले की जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों तहसील सदर में एक वादकारी से तहसीलदार न्यायिक का हिस्सा जोड़कर लिपिक रुपये मांग रहा था। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया, वीडियो डीएम तक पहुंचा। उन्होंने वीडियो की पुष्टि करने के बाद लिपिक सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच अपर उपजिलाधिकारी प्रथम को सौंपी गई है। इसी बीच आरोपों से घिरे तहसीलदार न्यायिक को भी उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर करनैलगंज के तहसीलदार मनीष कुमार को तैनाती दी गई है। डीएम की कार्रवाई से एक बार फिर तहसील में खलबली है। बताया जा रहा है कि तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय पर रिश्वतखोरी का मामला कई दिनों से चर्चा में था। अधिवक्ताओं ने न्यायालय के कामकाज पर बीते दिनों सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed