फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager descended from the tower on the promise of getting mobile

मोबाइल दिलाने के वादे पर टावर से उतरी किशोरी

Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager descended from the tower on the promise of getting mobile
गोंडा। मां से मामूली बात को लेकर कहासुनी होने से नाराज किशोरी 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह टावर से नहीं उतरी। करीब चार घंटे बाद जब थानाध्यक्ष ने मोबाइल खरीदकर देने का आश्वासन दिया, तब वह नीचे उतरी। इतनी ऊंचाई पर धूप में घंटों खड़ी रहने से किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकपान गांव में रहने वाली 13 वर्षीय करिश्मा यादव सोमवार सुबह मां से मामूली बात पर कहासुनी होने से नाराज होकर घर से चली गई। वह गांव के पास ही हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उस समय सप्लाई बंद थी। करिश्मा टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर बिजली का तार पकड़कर खड़ी हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवारीजन आनन-फानन वहां पहुंचे और उससे टावर से उतरने के लिए मान-मनौव्वल करने लगे। इस पर भी वह नहीं उतरी तो गांव के लोगों ने थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने तत्काल पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से बात करके लाइन बंद रखने को कहा। इसके बाद मौके पर जाकर लाउडस्पीकर से उसे समझाया मगर कोई असर नहीं हुआ। करिश्मा की मां पुष्पा देवी तथा पिता राम मूरत यादव ने भी समझाने का काफी प्रयास किया मगर तब भी वह टावर से नहीं उतरी। इस बीच वहां हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी भी मौके पर पहुंचे और करिश्मा से नीचे उतरने को कहा। मगर उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पुलिस ने टावर के नीचे जाल लगवाकर उसे नीचे उतारने की व्यवस्था शुरू की। करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिर थानाध्यक्ष ने नीचे उतरने पर नया मोबाइल फोन खरीदकर देने का वादा किया। इस पर वह मान गई और करीब 12 बजे टावर से नीचे उतरी। महिला सिपाहियों ने तुरंत करिश्मा को अपने कब्जे में ले लिया। कड़ी धूप में चार घंटे टावर पर खड़ी रहने के चलते गर्मी से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर पुलिस ने करिश्मा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed