फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenage girl left her slippers and dupatta by the canal and went to the temple

Gonda News: नहर किनारे चप्पलें व दुपट्टा छोड़ मंदिर चली गई किशोरी

Sat, 04 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl left her slippers and dupatta by the canal and went to the temple
मनकापुर। क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी शुक्रवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान सरयू नहर के किनारे उसकी चप्पलें और दुपट्टा मिलने से परिजन घबरा गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक नहर में तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पता चला कि टिकरी जंगल स्थित रुदापुर मंदिर के पास एक किशोरी बैठी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी मंदिर में सकुशल मिली। पूछताछ में उसने बताया कि दिन में मां ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई। उसने जानबूझकर नहर किनारे चप्पलें और दुपट्टा छोड़ दिया था, ताकि लोग समझें कि वह नहर में डूब गई है। रात उसने करोहानाथ मंदिर में बिताई और सुबह रुदापुर मंदिर पहुंच गई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed