फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teen dies after getting electrocuted

Gonda News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after getting electrocuted
पसका (गोंडा)। परसपुर के गुरेटी चंदापुर में सोमवार रात पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से सूरज जायसवाल (17) की मौत हो गई।
विज्ञापन


चंदापुर निवासी विनोद जायसवाल ने बताया कि उनका पुत्र सूरज सोमवार रात 10 बजे छत पर सोने के लिए गया। गर्मी के चलते वह छत पर पंखा लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। सूरज को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




तीन भाइयों में बड़ा सूरज परसपुर के निजी स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता विनोद जायसवाल मूलरूप से बहराइच के जरवल कस्बा के बसहिया जगत के रहने वाले हैं। वह चंदापुर में अपनी ससुराल में रहकर परसपुर के आटा में गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करते हैं। सूरज की मौत से मां पूनम व पिता विनोद बदहवास हो गए। नानी सीता देवी और भाई नीरज व सौरभ का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed