फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers will suspend rounds of office

निलंबित होंगे दफ्तर का चक्कर काटने वाले शिक्षक

Mon, 21 Dec 2015 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में शैक्षिक माहौल को उत्कृष्ट बनाने के लिए महकमा ने सभी शिक्षकों को निर्देश जारी किया है। बीएसए दफ्तर का चक्कर काटने वाले शिक्षकों को तत्काल निलंबित करने की चेतावनी दी गई है। खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण करते हुआ कहा कि स्कूलों को छोड़कर शिक्षकों को अब दफ्तर आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों द्वारा बीएसए दफ्तर का अनावश्यक चक्कर काटने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षकों, अभिभावकों व अन्य के लिए बीएसए दफ्तर में हेल्प लाइन नंबर चालू कर दिया गया है। हेल्प लाइन नंबर पर ही शिकायतें व सुझाव दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हेल्प लाइन नंबरों पर शिकायतें व सुझाव दर्ज किए जाएंगे। जिला समन्वयक अर्जुन कुमार सोनकर के मोबाइल नंबर 9936792620 पर अभिभावक व अन्य अपनी शिकायतें व सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

इसके साथ-साथ स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों की शिकायतें भी हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज की जाएंगी। इसी प्रकार से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मोबाइल नंबर 9917714102 पर शिक्षक अपनी समस्याएं जैसे वेतन व एरियर आदि के बारे में दर्ज कराएंगे।

सभी शिकायतों को रजिस्टर बनाकर निर्धारित समय के अंदर निस्तारण कराया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


बीएसए ने सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों के खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर नदारद रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed