फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   teachers,s hostile not to promotion

पदोन्नति न होने से गुस्साए शिक्षक

Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
teachers,s hostile not to promotion
ज्ञापन देते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को पदोन्नत किए जाने की अंतिम तिथि बीतने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग पदोन्नति की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका है। इससे नाराज शिक्षकों ने रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री के आवास का घेराव किया और पदोन्नति की कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को 10 अक्तूबर तक पदोन्नत किए जाने का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया के क्रम में जिले के 395 शिक्षकों को पदोन्नत किया जाना है। जिले में यह प्रक्रिया अभी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। प
विज्ञापन


दोन्नति के संबंध में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को पदोन्नति दिए जाने की अंतिम तिथि भी बीत रही है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी कर सका है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक शिक्षा विभाग के इस ढुलमुल रवैये से नाराज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास का घेराव किया और पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह का कहना है कि जिले में समायोजन व स्थानांतरण के लिए आदेश जारी कर दिया गया है, जबकि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।


शिक्षकों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समायोजन के पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। कृषि मंत्री ने डीएम को मामले से अवगत कराते हुए शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समय से पूरा किए जाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आजाद बेग्र  अभय गिरि बाबा, राकेश पांडेय, मनोज पांडेय, राहुल सिंह, अजीत सिंह, रविकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed