फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher.

बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाएं

Tue, 23 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher.
गोंडा। शिक्षकों, बच्चों सहित सभी स्टॉफ को अपने परिवार की तरह मानते हुए हमें बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना है। जिससे हमारे शिक्षकों का बच्चों के साथ जुड़ाव हो सके। बच्चों के आकलन के साथ-साथ स्वयं का भी आकलन कर बेहतर से बहुत बेहतर करने का प्रयास करना होगा। यह बात शैक्षिक वेबिनार में मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कही।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिले के बहुत सारे शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हमें ऐसे शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना चाहिए। आज समय की मांग है हमारे स्कूल इन प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। शिक्षक अपने नौनिहालों के जीवन को उज्जवल बनाने आईसीटी व नवाचार अपना रहे हैं। वेबिनार में आकलन और सीखना विषय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय मोहन वन की अध्यक्षता में आयोजित है।
विज्ञापन

आठ दिवसीय वेबिनार में शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने विशेषज्ञ जय प्रकाश ओझा का आभार जताया। विशेषज्ञ जय प्रकाश ओझा डॉयट प्रवक्ता गोरखपुर ने आकलन और सीखना टॉपिक के अंतर्गत संज्ञानात्मक कौशल और उच्च संज्ञानात्मक टूल्स, लर्निंग आउट कम, अधिगम एवं परिणाम संबंधी जानकारी शिक्षकों को दी। संचालन राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ के सदस्य रघुनाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed