{"_id":"632a0125a56b6d47a77490fd","slug":"teachar-program-pension-movement-gonda-news-lko649286420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
गोंडा के पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन बहाली के लिए तेवर दिखाए हैं। मंगलवार को बीएसए दफ्तर पंतनगर में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों के साथ शिक्षामित्र व अनुदेशक एक मंच पर दिखे। मांग किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें। शिक्षकों ने कहा कि आंदोलन का असर अन्य राज्यों में दिख रही है, एक-एक करके कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। शिक्षक हर स्थिति का मुकाबला करते हुए आंदोलन करेंगे और पुरानी पेंशन का हक लेकर रहेंगे। संचालन शिक्षक इरफान मुईन ने किया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों से वार्ता किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित आंदोलन में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह शामिल हुए। शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि में शक्ति की उपासन के साथ ही पुरानी पेंशन के अधिकार को हासिल करने का संकल्प और सशक्त होगा। अरुण शुक्ल ने ऐलान किया सरकार ने मांग न पूरी की तो परिणाम गंभीर होंगे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज एकजुट होकर संघर्ष करेगा और हक लेकर रहेगा।
जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने हुंकार भरी कि पुरानी पेंशन देनी ही होगी। शिक्षामित्र संघ के अवधेश मिश्र, अनुदेशक संघ के वैभव सिंह ने समर्थन दिया। जिलामंत्री उमा शंकर सिंह, अजीत तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश वर्मा, अनिल सिंह, रवि प्रताप सिंह, दयाशंकर प्रजापति, शंकुतला सिंह, अलिखेश शुक्ल, देवकी नंदन शुक्ल आदि रहे।