{"_id":"611bf4e08ebc3e42ae2d839c","slug":"tax-arrears-of-three-thousand-vehicles-notice-issued-gonda-news-lko591685150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार वाहनों का टैक्स बकाया, भेजी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार वाहनों का टैक्स बकाया, भेजी नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्स बकाया वसूली की तैयारी की है। तीन हजार वाहनों का पिछले 20 साल से टैक्स बकाया चल रहा है। वाहन मालिकों को नोटिस भेजी गई है। बकाया न जमा करने वाले वाहन मालिकों से वसूली के लिए आरसी काटने की तैयारी चल रही है।
जनपद की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों समेत हल्के व भारवाहक वाहनों को मिलाकर तीन हजार वाहनों का दस साल से अधिक समय से टैक्स बकाया है। सभी वाहनों का मिलाकर कई लाख रुपये टैक्स बकाया है।
संभागीय परिवहन विभाग ने तीन हजार वाहन मालिकों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजी है। इससे पहले भी विभाग 500 वाहन मालिकों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेज चुका है।
विज्ञापन
मगर अभी तक किसी भी वाहन के मालिकों ने टैक्स जमा नहीं किया है। संभागीय परिवहन विभाग ने एक माह के अंदर बकाया टैक्स जमा न करने पर जिला प्रशासन के माध्यम से आरसी जारी करने की तैयारी की है।
संभागीय परिवहन विभाग ने भारी वाहनों के साथ ही भारवाहक वाहन व यात्री वाहनों में जिन वाहनों को फिटनेस समाप्त हो गया है। ऐसे वाहन चालक अपने वाहनों को संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। बिना फिटनेस वाहनों का का संचालन होते पकड़े जाने पर वाहनों को सीज करने के साथ ही जुर्माना भरना होगा।
संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को राहत का पिटारा खोला हैं। जिनका वाहनों का लंबे समय से टैक्स बकाया है और उनके वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है या वाहन अस्तित्व में नहीं है।
उन्हें टैक्स जमा करने पर पेनाल्टी के साथ ही आरसी से राहत देने की तैयारी की है। ऐसे वाहनों के मालिक जल्द से जल्द एआरटीओ से संपर्क करके बकाया टैक्स जमा करके छुटकारा पा सकते हैं। ऐसा न करने पर उन्हें रिकवरी के लिए तैैयार रहना पड़ेगा।