फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tariq was killed in a minor argument, four arrested

Gonda News: मामूली कहासुनी में हुई थी तारिक की हत्या, चार गिरफ्तार

Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tariq was killed in a minor argument, four arrested
गोंडा। शहर के बड़गांव निवासी तारिक की हत्या मामूली विवाद में हुई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। तारिक के भाई आरिफ का साहबगंज में आरओ वाटर प्लांट है और वह पानी सप्लाई का काम करता है। जबकि तारिक ठेकेदारी करता था। दो अप्रैल की सुबह पानी के प्लांट से पानी लेकर अली (18) नामक युवक साहबगंज जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने अली की पिटाई शुरू कर दी। उधर से निकल रहे तारिक ने बीचबचाव किया तो युवकों ने उसके सिर पर साइलेंसर से हमला कर दिया। तारिक व अली को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने तारिक को मृत घोषित कर दिया। मामले में आरिफ ने नगर कोतवाली में पाठकपुरवा मौजा खैराखास निवासी विकास मिश्र, उसके पिता दीपक मिश्र उर्फ टिल्लू, सूरज मिश्रा, सुनील मिश्र, राजेश मिश्र व सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विकास, उसके पिता दीपक उर्फ टिल्लू, सूरज व राजेश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने मामूली कहासुनी में हुई मारपीट के दौरान तारिक की हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त साइलेंसर, बाइक, बांस की लाठी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed