फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Talents showed strength in sports competition

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Sun, 10 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Talents showed strength in sports competition
गोंडा। ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज के मैदान में हुआ। ब्लॉक स्तर पर युवक एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई। जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। उसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन रंजना शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता में करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने सम्मान के साथ प्रमाण पत्र भी लिया। अधिकांश प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वेता सिंह प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी स्वेता सिंह, 800 मीटर की प्रतियोगिता में बलजीत सिंह प्रथम रहे।
पंद्रह सौ मीटर की प्रतियोगिता में किशन को पहला स्थान मिला। इसी तरह कुश्ती, कबड्डी, ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी हुए छात्र-छात्राओं को प्राचार्य आरबी सिंह ने प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राम राज मिश्रा, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, एचपी सिंह, रंजना शुक्ला, सुखदेव सिंह, राजेश्वरी तिवारी, जगजीवन, राम केवल सहित कई विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। झंझरी ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता का दोबारा आयोजन शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज में रविवार को हुआ। प्रतिभागियों ने दम दिखाया।

ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता शुक्रवार को महादेव इंटर कॉलेज राम नगर तरहर में हुआ था लेकिन प्रतिभागितयों ने नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर वहां की गई धांधली की शिकायत की थी। इसके बाद उस प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed