फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Talented people from villages will shine in space laboratory

Gonda News: अंतरिक्ष प्रयोगशाला में निखरेंगे गांवों के मेधावी

Mon, 20 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Talented people from villages will shine in space laboratory
गोंडा के वजीरगंज में अंतरिक्ष प्रयोगशाला के शुभारंभ पर लोगों को संबो​धित करते इसरो के वैज्ञानिक
वजीरगंज (गोंडा)। गांव में अंतरिक्ष प्रयोगशाला के निर्माण से नए आयाम स्थापित हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी ग्रामीण परिवेश से निकले थे। यह बातें वजीरगंज बीआरसी में स्थापित अंतरिक्ष प्रयोगशाला के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहीं। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि दूर के गांवों के बच्चों की यहां पर सीखने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

डीएम के साथ सीडीओ एम. अरुन्मौली व इसरो के वैज्ञानिक डॉ. टीएन सुरेश कुमार ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वैज्ञानिक डाॅ. टीएन सुरेश ने कहा कि पहले देश की आर्थिक परिस्थितियां सुदृढ़ नहीं थीं, लेकिन देश की भलाई के कार्य पूर्व से होते आ रहे हैं। समारोह में वैज्ञानिक गोविंद यादव, भारत भार्गव, लालजी दूबे, प्रेमचंद यादव, प्रदीप सिंह, डॉ. आशुतोष शुक्ल, माधवराम शुक्ल सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंद्रमा पर सुसुप्तावस्था में है प्रज्ञान
इसरो के वैज्ञानिक डाॅ. टीएन सुरेश कुमार ने खास बातचीत में कहा कि चंद्रमा पर गया यान प्रज्ञान अभी सुसुप्तावस्था में है। हम लोग उसको जगाने के प्रयास में लगे हैं। प्रज्ञान को चन्द्रमा पर उतार कर अमेरिका, रूस व चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। शीघ्र ही इसरो जिस यान को प्रक्षेपित करेगा, उसे वापस भी लाएगा। उन्होंने कहा कि अगर चंद्रमा से एक किलोग्राम थोरियम या प्लूटोनियम भी आ जाए तो गोंडा जिले के एक वर्ष के विद्युत उत्पादन के ईंधन की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed