फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tailored to apply development programs priority

प्राथमिकता के अनुरूप लागू करें विकास कार्यक्रम

Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
tailored to apply development programs priority
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम आशुतोष निरंजन ने काफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में गुरुवार को विकासखंड बभनजोत की ग्राम पंचायत जगन्नाथुपरग्रंट के ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान, पंचायत सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल अजमत हुसैन, रोजगार सेवक इश्तियाक अहमद, बीट कांस्टेबल अजय पाल, सफाई कर्मी अमीर अहमद के साथ काफी पी और गांव के विकास पर परिचर्चा की।
विज्ञापन


डीएम ने काफी पीने के दौरान परिचर्चा करते हुए कहा कि शांति एवं स्वस्थ वातावरण ही विकास की बुनियाद होते हैं। इसलिए गांवों में अच्छा माहौल बनाएं तथा विकास कार्यक्रमों को सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप लागू करें।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि गांवों का विकास बेहतर आपसी समन्वय के बिना संभव नहीं हो सकता। परिचर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि पंचायत सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव व रोजगार सेवक की शिथिलता के कारण गांव में एक मई मजदूर दिवस से लेकर अब तक मात्र दो छोटे-छोटे कार्य कराए गए, जिसमें मात्र दस मानव दिवसों का सृजन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इस पर फटकार लगाते हुए पंचायत सचिव को सुधार न होने पर निलंबन तथा रोजगार सेवक की संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत सचिव गांव में जाएं तथा कार्यों का चिन्हांकन कर मस्टर रोल बनवाकर फीडिंग कराने तथा श्रमिकों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे एक माह बाद स्वयं इस ग्राम पंचायत की समीक्षा करेंगे और प्रगति न मिलने पर कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।


ग्राम प्रधान ने कुछ सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की समस्या से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि वे पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर अवैध कब्जे हटवाएं। इस दौरान तालाबों, आंगनबाड़ी केेंद्र, शौचालयों, गांव में विद्युतीकरण की स्थिति, सोख्ता, नाली व मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, खलिहान, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विषयों पर गहन परिचर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed