{"_id":"6a89e2644af6da993b082bce","slug":"systems-covering-19-parameters-will-be-assessed-in-2609-schools-gonda-news-c-100-1-gon1001-164775-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 2609 स्कूलों में परखी जाएगी 19 बिंदुओं की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 2609 स्कूलों में परखी जाएगी 19 बिंदुओं की व्यवस्था
Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के 2609 परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए निरीक्षण की योजना तैयार की गई है। जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में टीमों के माध्यम से स्कूलों में साफ-सफाई, पठन-पाठन और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत देखी जाएगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध 19 बिंदुओं की सुविधाओं की जांच की जाएगी। इसमें शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, रसोईघर, बिजली कनेक्शन और विद्युत उपकरणों की क्रियाशीलता शामिल है। स्कूल परिसरों में जलभराव और गंदगी की स्थिति भी जांची जाएगी। टीमें सभी विद्यार्थियों को जूते-मोजे, पाठ्य-पुस्तकों और यूनिफार्म की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति व पठन-पाठन की पड़ताल करेंगी।
सीजेपी के अभियान से सक्रियता बढ़ने का दावा
अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि काॅकरोच जनता पार्टी की ओर से 15 अगस्त को स्कूल ठीक करो अभियान की शुरूआत के अगले दिन ही प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने स्कूलों के मैराथन निरीक्षण का आदेश जारी कर दिया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पीयूष पांडेय ने बताया कि सभी व्यक्तियों को अपने स्थानीय स्कूल की अव्यवस्थाओं की तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी चाहिए, जिससे सरकार तक ग्रामीण क्षेत्रों का दर्द पहुंच सके।